ताज़ा खबर /
श्री बजरंग सेना बहुत ही जल्द 150000 सदस्य पुरे कर लेगी।

Blog Detail


श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक लाख पौधे लगाने की घोषणा


देश के विभिन्न राज्य में सदस्य 23 जुलाई को करेंगे पौधा रोपण



हिंदी संस्कृति और धर्म के संरक्षण के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भारत में कार्य कर रही श्री बजरंग सेना पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। इसी के तहत श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिलोरी बिखरामनी ने अपने जन्मदिवस को भी पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन 23 जुलाई को पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।

हिलोरी बिखरामनी ने बताया कि स्वरूप से ही धार्मिक सेना की स्थापना के बाद आज संगठन ने देशभर में विस्तार किया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में संगठन की शाखाएं हैं और इन शाखाओं से एक लाख से अधिक सदस्य 23 जुलाई यानी अध्यक्ष के जन्मदिवस के दिन संगठन के बैनर तले और इसी दिन को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाते हुए 23 जुलाई को देशभर की सभी शाखाएं पौधारोपण कार्यक्रम के साथ श्री बिखरामनी का जन्मदिन मनाएंगी। संबंधित सदस्यों से एक एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया है यानी एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।